चमोली: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रस्तावों पर डीएम ने की समीक्षा, सड़क कनेक्टिविटी पर जोर

Web Editor
2 Min Read

चमोली: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के प्रस्तावों पर डीएम ने की समीक्षा, सड़क कनेक्टिविटी पर जोर

चमोली। दूरस्थ गांवों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (MMGSY) के तहत प्रस्तावित मोटर मार्गों की समीक्षा तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रस्तावित मोटर मार्गों की प्रगति और संस्तुति से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि सभी प्रस्तावों को चयन समिति से शीघ्र संस्तुत कराकर आगे की कार्रवाई समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने तय लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

अधिशासी अभियंता आरडब्ल्यूडी अल्लादिया ने जानकारी दी कि योजना के तहत 15 किमी के लक्ष्य के सापेक्ष 35.40 किमी और उच्चीकरण के लिए निर्धारित 3 किमी के मुकाबले 5.50 किमी मोटर मार्गों के प्रस्ताव चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत दूरस्थ और छोटी आबादी वाले गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बाजार तक पहुंच में सुधार होगा।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *