हेमकुंड यात्रा मार्ग पर पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट के मामले में तीन सिख युवक गिरफ्तार

Web Editor
4 Min Read

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट के मामले में तीन सिख युवक गिरफ्तार

चमोली : उत्तराखंड पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट के मामले में तीन सिख युवकों को गिरफ्तार किया है।युवकों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के कब्जे से लूटा गया माल, जिसमें ₹18000 रुपये नगद और 01 आईफोन शामिल है, बरामद किया है।

यह घटना घांघरिया में हुई थी, जहां सिख यात्रियों के एक समूह ने कथित तौर पर पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी, राजेंद्र सिंह और वंशदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि पर्यटकों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घांघरिया में तीन अज्ञात सिख यात्रियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने उनके पैसे और मोबाइल फोन छीन लिए और गूगल पे/फोन पे के माध्यम से 4700 हजार रुपये भी ट्रांसफर  किये हैं ।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया माल भी बरामद किया गया है

मामले की जानकारी

दिनांक 20.06.2025 को गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाना गोविन्दघाट पर सूचना दी कि वे अपने दो पुरुष व दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। दिनांक 19/20.06.2025 की रात्रि करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन सिख युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ लाठी-डंडों व पत्थरों से मारपीट की।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। थाना गोविन्दघाट पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 02/25 धारा 309(4), 74, 351(3), 352 BNS के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सर्विलांस की मदद लेने और संपूर्ण मार्ग की गहन निगरानी व रेकी करने का कार्य शुरू किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

पुलिस टीम ने दिनांक 21.06.2025 को लूट की घटना में शामिल तीनों शातिर अभियुक्तों को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह, और वंशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों निवासी टीमोंवाल, थाना ख़लचिया, जनपद अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले हैं।

पुलिस टीम में शामिल 

1. उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह रावत (थानाध्यक्ष गोविन्द घाट)
2. उपनिरीक्षक श्री अमनदीप सिंह (प्रभारी चौकी घांघरिया)
3. अ0उ0नि0 भीम सिंह नेगी
4. अ0उ0नि0 कैलाश चंद्र जोशी
5. हे0कां0 आशा लाल
6. हे0कां0 अमरदेव
7. हे0कां0 राकेश पटवाल
8. हे0कां0 दिगम्बर
9. हे0कां0 मदन कन्याल
10. कां0 भूपेंद्र सिंह नेगी
11. कां0 राहुल
12. कां0 गौरव
13. कां0 रजत शर्मा
14. फायरमैन सूरज
15. फायरमैन यशवंत
16. चालक मनोज
17. म0कां0 नंदी नेगी
18. कां0 राजेंद्र रावत (सर्विलांस सेल)
19. हो0गा0 भवानी लाल
20. हो0गा0 केशव
21. हो0गा0 सचिन
22. हो0गा0 मुकेश
23. हो0गा देवी लाल
24. हो0गा रमेश सिंह
25. हो0गा जगदीश
26. हो0गा गजेन्द्र

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!