श्री बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल निलंबित, ज्योर्तिमठ से संबद्ध

Web Editor
2 Min Read

श्री बद्रीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: बीकेटीसी अध्यक्ष के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल निलंबित, ज्योर्तिमठ से संबद्ध

देहरादून/बद्रीनाथ, 7 जुलाई।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वैयक्तिक सहायक/अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें जांच पूरी होने तक बीकेटीसी के ज्योर्तिमठ कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

          प्रमोद नौटियाल – निलंबित कर्मचारी 

बद्रीनाथ/केदारनाथ मंदिर समिति ने मामला का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया और निष्पक्ष जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। जांच समिति की प्रारंभिक आख्या में प्रथम दृष्टया अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद यह सख्त कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि देर शाम जांच समिति ने आरोपी कर्मचारी के स्पष्टीकरण का अवलोकन किया, जिसे संदेहास्पद पाया गया। इसी आधार पर जांच पूरी होने तक निलंबन का निर्णय लिया गया।

            मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़

समिति ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार, अनियमितता या श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बीकेटीसी ने यह भी आश्वस्त किया कि पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें। मंदिर समिति पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और चढ़ावे की प्रत्येक पाई की सुरक्षा एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

समिति ने दोहराया कि श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है और उससे किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *