एस0ओ0जी0 ने 01 किलो 513 ग्राम चरस के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Web Editor
1 Min Read

चमोली : एस0ओ0जी0 पुलिस टीम के द्वारा बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान हास्पिटल तिराहा देवाल रोड के पास दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाये गये जिसे एस0ओ0जी टीम के द्वारा रोक कर नाम पता पूछने पर दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम यशपाल सिंह नेगी पुत्र स्व0 किशन सिंह नेगी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली व खीमानन्द जोशी पुत्र मायाराम जोशी निवासी- सुनला,थराली जनपद चमोली बताया संदिग्ध पाए जाने पर दोनो व्यक्तियों की तलाशी ली गई , तलाशी के दौरान इनके पास से 01 किलो 513 ग्राम चरस बरामद की गयी।
एसपी श्वेता चौबे ने बताया की बरामद चरस की क़ीमत लगभग रुपये दो लाख 50 हज़ार है ।
और उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थराली में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस टीम द्धारा न्यायालय में पेश किया जायेगा।

एसपी श्वेता चौबे ने पूरी टीम की
सराहना करते हुए टीम को दो हज़ार पाँच सो रुपए का नगद पुरस्कार दिया ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!