चमोली : चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने कई पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली जोशीमठ में तैनात पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया को स्थानांतरित कर वाचक पुलिस अधीक्षक कार्यलय,निरीक्षक विजय भारती को कोतवाली चमोली से कोतवाली जोशीमठ,निरीक्षक कुलदीप रावत को वाचक कार्यलय पुलिस अधीक्षक से कोतवाली चमोली,उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार पंत को चौंकीं ग्वालदम से एसएसआई कोतवाली कर्णप्रयाग,उपनिरीक्षक सुमित बँदूनी को थाना थराली से उपनिरीक्षक ग्वालदम,उपनिरीक्षक ऋषिकान्त पटवाल को पुलिस कार्यलय से चौंकीं प्रभारी पीपलकोटी,उपनिरीक्षक मंदीप सिंह को चौकी पीपलकोटी से थाना ग़ैरसैण,उपनिरीक्षक चित्रगुप्त को कर्णप्रयाग कोतवाली से एसएसआई जोशीमठ कोतवाली,उपनिरीक्षक विजय प्रकाश को कोतवाली जोशीमठ से पुलिस कार्यलय गोपेश्वर,उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को थाना ग़ैरसैण से कोतवाली कर्णप्रयाग स्थान्तरित किया है….


