देखें : लगातार बर्फबारी,फिर भी नहीं दिख रही है ,आस्था में कमी ….

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड : श्री हेमकुंड साहिब में बर्फ ही बर्फ हेमकुंड साहिब ने ओढ़ ली बर्फ़ की चादर ,श्री हेमकुण्ट साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बर्फबारी के बीच आज शीतकाल के लिये बंद किए जायेंगे,

 

कपाट बंद की प्रक्रिया 10 बजे से शुरू होगी और 12:30 बजे से 1 बजे तक इस वर्ष की अंतिम अड्डास पढ़ी जायेगी ,
और ठीक 1:30 बजे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिये पंच प्यारों की अगुवाई आर्मी के बेंड धुन के साथ बंद किए जाएँगे ,

- Advertisement -
Ad imageAd image

चमोली के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है और निचले इलाकों में बारिश का मौसम बना हुआ है जिससे तापमान में भी भारी गिरावट आ गई है और ठंड का सितम शुरू हो गया है ,वहीं हेमकुंड साहिब में भी एक फिट से ऊपर बर्फ जम चुकी है ,लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं ।


आज सुबह से ही कपाट बंदी के लिये श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब की कठिन चढ़ाई चड़कर दर्शन करने पहुँच रहे हैं।वहीं अभी तक श्री हेमकुंड साहिब सरोबर में 2 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं आस्था की  डुबकी लगाकर दरबार सहाब में मत्था टेक चुके हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *