बड़ी ख़बर : किसान का इस हालत में शव मिलने से फैली सनसनी

Web Editor
2 Min Read

किसान का इस हालत में शव मिलने से फैली सनसनी

लालकुआं : बिंदुखत्ता निवासी कृषक का संदिग्ध परिस्थितियों में लालकुआं नगर के डॉर्बी फील्ड के समीप शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और टांडा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच कर शव की छानबीन शुरू कर दी। वहीं भारी संख्या में स्थानीय लोग भी शव के आसपास एकत्रित हो गए।

यहा प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रातः 9:30 बजे नगर से लगे टांडा रेंज में स्थित डॉर्बी फील्ड के समीप प्रातः मॉर्निंग वॉक करने वाले युवकों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना वन विभाग और उसके बाद कोतवाली पुलिस को दी गई, सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने शव की जांच शुरू कर दी है।

 

वरिष्ठ उप निरीक्षक नेगी ने बताया कि मृतक व्यक्ति बहादुर सिंह दसौनी उम्र 60 वर्ष संजय नगर प्रथम बिंदुखत्ता के निवासी हैं, जो कि गत 6 जून की दोपहर से घर से लापता थे, उनकी गुमशुदगी गत दिवस लालकुआं कोतवाली में दर्ज की गई है, संदिग्ध परिस्थितियों में टांडा के जंगल में शव पड़े होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, भारी संख्या में लोग मृतक को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं, वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे, पहाड़ वार्ता की टीम को उन्होंने बताया कि मृतक बहादुर सिंह दसौनी के दो पुत्र एवं तीन पुत्रियां हैं, सभी का विवाह हो चुका है, समाचार जारी होने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!