चमोली में नाबालिक युवती से छेड़छाड़ के मामले में आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात।

Web Editor
1 Min Read
  • “चमोली में नाबालिक युवती से छेड़छाड़ के मामले में आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात”

चमोली : नन्दानगर में एक नाबालिक युवती से छेड़छाड़ के मामले में स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन किया। आरोपी एक विशेष समुदाय का युवक है, जो नाई का काम करता था और घटना के बाद से फरार हो गया है।नाराज लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर बबाल काटा और विरोध में बाजार बंद रखा। आक्रोशित लोगों ने नाई की दुकान में भी तोड़फोड़ की।

मामले की सवेदनशीलता को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार भी लगातार मौके पर बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे परिजनों में भी अपनी बच्चियों को लेकर भय का माहौल बन रहा है। ऐसे में नाराज लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग उठाते हुए प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *