42 किलोमीटर डेली वर्ल्ड मैराथन में चमोली की बेटी भागीरथी बिष्ट ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

Web Editor
2 Min Read

 

चंडीगढ़ :  सेक्टर 1 में आज रविवार को डेली वर्ल्ड मैराथन 5वें संस्करण में चमोली जनपद के विकासखंड देवाल की वाण गांव की भागीरथी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद व क्षेत्र का नाम रोशन किया 23 वर्षीय भागीरथी बिष्ट की उपलब्धियां पर जनपद चमोली सहित देवाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सिरमौर चिता व अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील शर्मा ने बताया की भागीरथ बिष्ट 42 किलोमीटर दौड़ में भारत की अलग-अलग राज्यों व अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी इस वर्ल्ड मैराथन 5 वें संस्करण में कई प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिस पर भागीरथी बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक लाख की नगद धनराशि प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया इससे पूर्व 25 फरवरी को भागीरथी बिष्ट ने सीमा सुरक्षा बल अटारी अमृतसर में भी 42 किलोमीटर मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दिसंबर में जम्मू कश्मीर व ऋषिकेश मैराथन में भागीरथी बिष्ट के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, गौरतलाप है कि फ्लाइंग गर्ल भागीरथी बिष्ट अपनी रफ्तार को दुनिया के चमक बिखरने के लिए कड़ी मेहनत पौड़ी जिले में स्थित रासी स्टेडियम में कर रही है

चमोली जिले के देवाल विकासखंड में स्थित वाण गांव की रहने वाली भागीरथी बिष्ट को संघर्ष और अभाव विरासत में मिला महज 3 वर्ष की छोटी आयु में भागीरथी के पिता का असमय मृत्यु होगी जिस कारण भागीरथी पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था जिसकी बात भागीरथी बिष्ट ने कठिन  परिस्थितियों में लड़कर हमेशा होसला संभाला और कभी हार नहीं मानी भागीरथी बिष्ट ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ घर का सारा कामकाज भी करती थी मन में बस एक ही सपना ठाना है की एक दिन देश के लिए ओलंपिक खेलों में खेल कर पदक जीतकर अपने गांव राज्य देश का नाम रोशन करने का मन बना चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!