स्कूल में पड़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कलयुगी शिक्षक ने किया छेड़छाड़,पुलिस ने किया आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार।

Web Editor
2 Min Read

चमोली : कोतवाली जोशीमठ में शिक्षक, निशार अहमद सिद्दकी पुत्र इक़बाल अहमद निवासी ग्राम झंगोर हरमनी पो0ओ0 नारायणबगड़ थाना थराली जनपद चमोली उम्र 48 वर्ष के खिलाप तहरीर दी गई कि एक स्कूल में पड़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दिनांक 07 मार्च, 18 मार्च व 21 मार्च 2024 को छेड़छाड़ की गयी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली जोशीमठ में अभियुक्त निशार अहमद सिद्दकी के विरूद्ध मु0अ0सं0-10/2024, धारा- 354 (क)भादवि व 9/10 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, (IPS) सर्वेश पांवर के आदेश पर, प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट के नेतृत्व में अभियुक्त की तुरंत  गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी, गठित पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 यूनिट चमोली एवं सर्विलांस सेल की टेक्निकल टीम की मदद से उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त निशार अहमद सिद्दकी को आज दिनांक 31.03.2024 को कोठियालसैण चमोली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम में शामिल-

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जोशीमठ श्री राकेश चंद्र भट्ट
2- व0उ0नि0 कोतवाली जोशीमठ संजय सिंह नेगी
3- उ0नि0 पूनम खत्री
4- का0 हरीश कांडपाल
5- का0 नरेंद्र सिंह
6- का0 राजेन्द्र सिंह (सी0आई0यू0 चमोली)
7- का0 आशुतोष तिवारी (सी0आई0यू0 चमोली)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!