दर्दनाक हादसा : यहां खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, 2 लोग घायल 

Web Editor
2 Min Read

 दर्दनाक हादसा : यहां खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, 2 लोग घायल 

नैनीताल : उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, आज नैनीताल बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, आठ लोगों की मौत जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

नैनीताल बेतला घाट के पास एक वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 10 लोग सवार थे। इस हादसे की सूचना तत्काल एसडीआरएफ को दी गई, जहां एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

बता दें कि  वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे। एसडीआरएफ टीमने लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर घटना में मृत 8 लोगों के शवों को बाहर निकाला। 2 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया।

 

घायलों का विवरण,  छोटू चौधरी उर्फ जनल, शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी..

 

मृतको की पहचान विशराम चौधरी, 50 वर्ष, अंतराम चौधरी, 40 वर्ष, गोपाल बसनियत, 60 वर्ष, उदयराम चौधरी, 55 वर्ष, विनोद चौधरी, 30 वर्ष, तिलक चौधरी, 45 वर्ष, धीरज चौधरी, 45 वर्ष, चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल के रूप में हुई। चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *