बड़ी ख़बर : 10.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार

Web Editor
3 Min Read

चारधाम यात्रा के बीच नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की पैनी नजर

10.07 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 1 युवक गिरफ्तार।

चारधाम यात्रा मे पुलिस व्यस्थता को देखते हुये कुछ नशे के सौदागर मौका भुनाने के फिराक में हैं। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी द्वारा ऐसे अवैध नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिये यात्रा ड्यूटी के अतिरिक्त अवैध नशे के कारोबार व संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय कर रखा है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना बडकोट पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा नशे की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सन्तोष सिंह कुंवर एवं एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा कल 08.06.2024 की रात्रि को जाल बुनते हुये बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत स्थान पौंटी पुल बडकोट के समीप चैकिंग अभियान के दौरान गुड्डू नामक एक युवक को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 10.07 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी। युवक स्मैक को विकासनगर क्षेत्र से खरीदकर ला रहा था, जिसे वह अच्छे मुनाफे के लिये जानकीचट्टी की तरफ बेचनें की फिराक मे था।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त तस्कर के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त- गुड्डू राणा पुत्र जर्मन सिंह निवासी ग्राम फिताडी, मोरी, उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष।

बरामद माल- 10.07 ग्राम चरस (कीमत करीब 3 लाख रु0)

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 मेघा आलकोटी

- Advertisement -
Ad imageAd image

2- हे0कानि0 मोहन ठाकुर

3- कानि0 गौरव रावत

4- एसओजी यमुनावैली।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसपी उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

चारधाम यात्रा की आड़ में कुछ अवैध नशे के कारोबारी मौके का फायदा उठाने की फिराक मे हैं, ऐसे कारोबारियों पर शिंकजा कसने के लिए जनपद पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की टीम को एक्टिव मोड़ पर रखा गया है, सरल एवं सुरक्षित यात्रा के साथ अवैध नशे के सौदागरों पर पुलिस की पैनी नजर बनाई हुयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *