देहरादून में बाइक दुर्घटना में सेना के जवान की मौत व 2 अन्य घायल

Web Editor
1 Min Read

देहरादून: जाखन जोहड़ी मार्ग पर एक बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई जिसमें सेना के जवान की मौत हो गई,जबकि अन्य दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि एक बुलेट बाइक जोहड़ी रोड जाखन में दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घनाग्रस्त बाइक में तीन युवक सवार थे। एक युवक जिसका नाम सौरव है, उसकी मृत्यु हो गई है,मृतक सौरव सेना में तैनात था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अन्य 2 बाइक सवार घायल अमर नेगी और हिमांशु थापा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!