रूड़की में रिश्वत लेते पकड़ा गया अपर तहसीलदार कार्यालय का पेशकार, 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

रूड़की में रिश्वत लेते पकड़ा गया अपर तहसीलदार कार्यालय का पेशकार, 10 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

उत्तराखंड :  रूड़की में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है, जहां अपर तहसीलदार कार्यालय के पेशकार रोहित को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रोहित पर आरोप है कि वह एक मामले में कार्यवाही करने के लिए 25,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की जानकारी – रोहित पुत्र श्री रामपाल सिंह निवासी मकान नंबर 273 ग्राम कस्बा रुड़की, थाना रूड़की जनपद हरिद्वार का रहने वाला है।
शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए स्वतंत्र गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने रोहित के आवास की तलाशी ली और अन्य स्थानों पर चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
सतर्कता अधिष्ठान ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या आय से अधिक अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना टोल फ्री हैल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हैल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दी जा सकती है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!