धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, इन फैसलों पर लगी मुहर, पढ़िए…

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जुलाई महीने की पहली धामी मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन स्थित सभा कक्ष में संपन्न हो गई है

देखिये मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक में आज 22 प्रस्ताव रखे गए।

कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने बताया कि कैबिनेट बैठक में आज स्वास्थ्य विभाग में एक समान यूजर चार्ज किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके अलावा सरकार के द्वारा पिथौरागढ़ व हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में आउट सोर्स के स्थान पर नियमित रूप से नर्सिंग स्टाफ रखे जाने पर सहमति व्यक्त की है जिससे राज्य के दोनो सरकारी मेडिकल कॉलेज में 240 –240 दोनो मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती होगी।

इसके साथ ही सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि किसानों के 5 लाख तक के ऋण में स्टांप ड्यूटी की छूट दी जाएगी।

स्टांप संशोधन नियमावली में संशोधन, अब बैंक से भी लिए जा सकेंगे स्टांप।

5 करोड़ से अधिक विचलन के लिए सचिव नियोजन परीक्षण के बाद हाई पावर कमेटी में जायेगी प्रस्ताव।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!