त्योहारों से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, पांच दुकानों से लिए सैंपल

Web Editor
2 Min Read

त्योहारों से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी, पांच दुकानों से लिए सैंपल

तीन दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर नष्ट कराए गए सामान, नोटिस जारी

चमोली। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चमोली जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने तहसीलदार दीप्तिशिखा के नेतृत्व में गोपेश्वर, चमोली और पीपलकोटी बाजार में दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, पैकेजिंग, एक्सपायरी डेट और भंडारण व्यवस्था की जांच की। इस दौरान पांच दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, तीन दुकानों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बाजारों में लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रमुख बाजारों में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने व्यापारियों से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *