Big News : अपर सहायक अभियंता 5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

Big News : अपर सहायक अभियंता 5,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उत्तराखण्ड : सुन्दर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को रू0 5,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में ।

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के हेल्पलाईन नम्बर 1064 पर दर्ज करायी गयी शिकायत पर पी.एम.जी.एस.वाई. योजना के अन्तर्गत बनाई गयी सड़क में शिकायतकर्ता के खेत के कटान का भुगतान करने की एवज में आज 26/10/2024 को सुन्दर सिंह चौहान, अपर सहायक अभियन्ता, पी.एम.जी.एस.वाई. कार्यालय कालसी, विकासनगर देहरादून को उनके उक्त कार्यालय से,सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा शिकायतकर्ता से रू0 5,000/-( पॉच हजार रूपये) रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है । आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।

 

निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेसन, द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी ।

 

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsappहैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!