रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा उत्साह

Web Editor
1 Min Read

रन फॉर यूनिटी: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर उमड़ा उत्साह

उत्तराखंड : जीआरपी देहरादून ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखंड के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवेज तृप्ति भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज अरुणा भारती एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज स्वप्निल मुयाल के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लख्खीबाग की लगभग 50 छात्राएं, आरपीएफ देहरादून, रेलवे विभाग, ब्रह्मकुमारी संस्था के सदस्य, शिक्षकगण और अन्य नागरिक शामिल थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के चित्रयुक्त बैनर और “रन फॉर यूनिटी” तख्तियां हाथों में लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली।

विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम उपरांत फूड पैकेट और जलपान वितरित किया गया।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष सतीश चंद्र घिल्डियाल, आरपीएफ प्रभारी पंकज यादव, एसआई प्रवीना सिदोला, प्रवक्ता सरिता , प्रमोद कुमार अध्यक्ष ब्रह्मकुमारी संस्था, पी.सी. कुलाश्री पूर्व पुलिस अधिकारी , विनोद ध्यानी पूर्व प्रधानाचार्य और 108 एंबुलेंस टीम मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *