गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

Web Editor
1 Min Read

गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

चमोली (गोपेश्वर): चमोली जनपद के मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उसका पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ हुई कथित अभद्रता के विरोध में किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौनी अमावस्या के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी, उनके साथ मौजूद संतों एवं शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके साथ ही उन्हें बिना स्नान किए ही वापस लौटने के लिए विवश किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटना संत समाज और धार्मिक आस्था का अपमान है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!