किरायेदार ज्वैलर ने ही ठगी मकान मालकिन,पुराने गहने लेकर किया गुमराह-चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

किरायेदार ज्वैलर ने ही ठगी मकान मालकिन,पुराने गहने लेकर किया गुमराह-चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली | नन्दानगर घाट

नन्दानगर घाट क्षेत्र में विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला मामला सामने आया है, जहां किरायेदार ही अपनी मकान मालकिन को ठगता रहा। पुराने सोने के आभूषण लेकर नया मंगलसूत्र बनाने का झांसा देने वाला ज्वैलर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने थाना नन्दानगर घाट में शिकायत दर्ज कराई कि उसने 28 नवंबर 2024 को अपने पुराने सोने के आभूषण-पेंडल (4.300 ग्राम) और अंगूठी (2.500 ग्राम) कुल 6.800 ग्राम,स्थानीय प्रेम ज्वेलर्स के संचालक प्रेम सिंघानिया को नया मंगलसूत्र बनाने के लिए दिए थे। आरोपी उसी महिला के मकान में किराए पर रहता था,जिस कारण उस पर विश्वास कर गहने सौंप दिए गए।

लेकिन समय बीतने के बाद भी आरोपी ने न तो नया मंगलसूत्र तैयार किया और न ही पुराने आभूषण वापस किए। कई बार कहने और संपर्क करने के बावजूद वह लगातार टालमटोल करता रहा। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में थाना नन्दानगर घाट में मु0अ0सं0-11/2026, धारा 316(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने 03 अगस्त 2026 को अभियुक्त प्रेम सिंघानिया (36 वर्ष) निवासी ग्राम जाफरपुर जिला सीतामढ़ी (बिहार) हाल संचालक प्रेम ज्वेलर्स नन्दानगर घाट को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

वहीं चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ज्वैलर्स या अन्य व्यक्ति को सोने-चांदी के आभूषण देने से पहले रसीद,बिल और लिखित विवरण अवश्य लें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *