बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: रिटायरमेंट के एक दिन पहले ही संदिग्ध हरकत, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार , देखें वीडियो

Web Editor
1 Min Read

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: रिटायरमेंट के एक दिन पहले ही संदिग्ध हरकत, पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

29 जून की सीसीटीवी फुटेज में कैद गतिविधियां, एसआईटी ने चार घंटे की पूछताछ के बाद की कार्रवाई

चमोली।

बद्रीनाथ मंदिर में चंदे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र चौहान 30 जून को अपने पद से रिटायर हुए थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज में उन्हें गडना कक्ष से नकदी निकालते हुए संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त देखा गया है। इसके अलावा 22 और 25 जून की फुटेज में भी उनकी गतिविधियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।

एसआईटी ने बद्रीनाथ में करीब चार घंटे की लंबी पूछताछ के बाद दोपहर 2:59 बजे उन्हें हिरासत में लेकर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई के बाद मंदिर प्रशासन और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी आगे की जांच में जुटी हुई है।

गिरफ्तार किए गए पूर्व अधिकारी राजेंद्र चौहान को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *