बड़ी खबर : 5 अप्रैल को देहरादून और मसूरी आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Web Editor
1 Min Read

 

 

आईएएस चरण-I, 2023 बैच के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

 

देहरादून : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 अप्रैल को देहरादून और मसूरी के दौरे पर आएंगे। अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान धनखड़ मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में आईएएस चरण-I (2023 बैच) के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

 

आपको बता दें कि अपने दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एलबीएसएनएए के संकाय सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!