हादसा : पौड़ी जिले में बारातियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त…

Web Editor
3 Min Read

उत्तराखंड : पौड़ी बीरोंखाल सिमडी के पास बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी, इस हादसे में 8 बारातियों की मौत की सूचना मिल रही है, बस में 45 – 50 बारातियों के सवार होने की सूचना मिल रही है, जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालडांग से बारात लेकर बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम कांडा तल्ला की ओर जा रही थी जानकारी के अनुसार बस करीब 350 मीटर नीचे खाई में गिरी है बीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र के 5 डॉक्टरों की टीम मौके पर भेजी गई है बस में सवार लाल डांग निवासी पंकज ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बस रवाना हुई और शाम 7:00 बजे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, बताया कि बस में सवार 8 से 10 यात्री किसी तरह बस से बाहर निकल कर आए और अन्य लोगों को इसकी सूचना दी, SDRF की टीम मौके पर रेस्क्यू अभियान कर रही है वहीं एसएसपी पौड़ी डीएम पौड़ी भी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

दुर्घटना का कारण बस की कमानी टूटने के बाद अनियंत्रित होकर 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बस।

वहीं पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देर सांय सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बस दुर्घटना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी वार्ता की तथा स्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घायलों का हर संभव उपचार की व्यवस्था तथा राहत एवं बचाव कार्यों में समन्वय के साथ तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है।
मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा डॉ. रणजीत सिन्हा को निर्देश दिये कि आपदा प्रबन्धन तंत्र को निरन्तर सक्रियता से संचालित किया जाए तथा आपदा की स्थिति पर बराबर नजर रखी जाय।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!