आदिबद्री के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, चार घायल…

Web Editor
2 Min Read

चमोली– आदिबद्री के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

06 जुलाई 2024 को समय लगभग 8:15 बजे रात्रि आदिबद्री क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के निकट एक बलेनो कार (UK 07 FR 5185) जोकि कर्णप्रयाग से आदिबद्री की तरफ आ रही थी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन कार में चालक समेत कुल 05 लोग सवार थे।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल

घटना के बाद मौके पर पहुँचकर अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर 04 घायलो को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया व एक शव को भी बरामद किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

यह वाहन रुड़की से आदिबद्री के निकट कांसवा गांव जा रहा था। वाहन में सवार सभी व्यक्ति कासवा गांव के आपस में रिश्तेदार व पारिवारिक सदस्य हैं जो रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे उक्त घटना में मौके पर एक महिला की मृत्यु हो गई तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक व्यक्ति सामान्य रूप से घायल है।

सभी घायलों को चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया गया है

एवं मृतका को भी मोर्चरी कर्णप्रयाग भेजा गया है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

घायलों का विवरण-

 

1-मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कासूवा गैरसैण चमोली उम्र 58 वर्ष (चालक)

- Advertisement -
Ad imageAd image

2-प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 20 वर्ष(सामान्य घायल)

3-विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 56 वर्ष(घायल)

4-उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 51वर्ष(घायल)

5-बिंसरी देवी पत्नी स्वo कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80वर्ष(मृतका)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *