बारातियों से भरा मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त , 14 की मौत 2 घायल

Web Editor
2 Min Read

उत्तराखंड : बारातियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा जिसमें 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं ,जिसमें 14 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है और 2 लोग गम्भीर घायल हो गए सभी 14 लोगों के शव पुलिस व लोकल लोगों की मदत से खाई से निकाल दिए हैं वहीं 2 घायलों को नज़दीकी चिकित्सालय लेजाया गया है ।

  1. यह दर्दनाक सड़क हादसा चम्पावत जिले के बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है।
  • जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन देर रात सूखीढांग डांडा मीनार रोड स्थित बुड़म के पास अचानक से अपना नियंत्रण खोकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 16 लोग सवार थे। बताया गया है कि हादसे में वाहन चालक व एक अन्य को छोड़कर शेष सभी 14 सवारियों के हताहत होने की खबर है।
  • मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक जन लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।
  • मैक्स गाड़ी के खाई में गिरने की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जो अभी भी जारी है। बताया गया है कि गम्भीर रूप से घायल चालक को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *