चमोली: माणा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता

Web Editor
1 Min Read

चमोली: माणा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता

चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सेना और आईटीबीपी की टीम ने 47 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, जिनमें से 9 घायलों को हेलिकॉप्टर से ज्योर्तिमठ सेना चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

28 फरवरी को श्रीबद्रीनाथ के निकट माणा में बर्फ में 55 बीआरओ के मजदूर फंस गए थे, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था। 1 मार्च को प्रातः 10 बजे तक कुल 47 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि शेष 8 व्यक्तियों की खोजबीन हेतु रेस्क्यू जारी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *