चमोली: पैतृक गांव जिलासू पहुंचे लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

Web Editor
2 Min Read

चमोली: पैतृक गांव जिलासू पहुंचे लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी का भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर

चमोली। ब्लॉक पोखरी के ग्राम जिलासू में उस समय उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला जब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने के बाद लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी अपने पैतृक गांव पहुंचे। गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए सम्मान समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री Rajendra Bhandari भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। सभी ने लेफ्टिनेंट डिमरी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

इस दौरान लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी के परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उनकी दादी, माता, चाची, भाई और बहन सहित अन्य परिजनों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लेफ्टिनेंट अभिषेक डिमरी की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है और सभी ने उनके सफल सैन्य करियर की कामना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *