चमोली पुलिस ने फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षक को किया गिरफ्तार

Web Editor
1 Min Read

चमोली पुलिस ने फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षक को किया गिरफ्तार

गोपेश्वर : चमोली पुलिस ने फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने वाले आरोपी शिक्षक शिवकुमार सैनी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत की तहरीर पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने बताया कि शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2008 में शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षक के पद पर गैरसैण चमोली में नौकरी प्राप्त करने के लिए फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों का उपयोग किया था। इसके लिए उन्होंने अपना इंटरमीडिएट का शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया था।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष गोपेश्वर कुलदीप सिंह, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, आरक्षी विकास जुयाल, आरक्षी आशुतोष तिवारी और आरक्षी राजेंद्र सिंह रावत शामिल थे।

पुलिस ने शिक्षक के सभी बैंक खातों और संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने थाना गोपेश्वर पर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!