चमोली पुलिस ने लौटाये 02 लाख 50 हजार के 10 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन ……

Web Editor
1 Min Read

चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा जनता के गुम हुए मोबाइलों की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह को त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल फोन की बरामदगी किए जाने के लिए आदेशित किया गया। मोबाइल रिकवरी सेल में नियुक्त कर्मियों द्वारा शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह मार्च 2022 तक खोये हुए मोबाइलों को सर्विलांस के माध्यम से छानबीन शुरु की गयी। जिस पर 10 मोबाइलों को आई0एम0ई0आई0 के आधार पर विभिन्न स्थानों से रिकवर किया गया। पूर्व में 08 फोन मोबाइल धारकों को लौटा दिए गए हैं। अपने गुम मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी काफी खुश नजर आये। कुछ ने कहा कि उन्हें मोबाइल दुबारा मिलने का विश्वास नहीं था, कुछ नें बताया कि मोबाइल पर सारे निजी कागजात थे जो गलत हाथों में न जाये इसे लेकर चिंतित थे।

मोबाइल प्राप्त करने कार्यालय में उपस्थित हुए मोबाइल धारकों को पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह उनके खोये हुए मोबाइल लौटाये जिसको पा कर मोबाइल स्वामी काफ़ी ख़ुश हैं और पुलिस का धन्यवाद किया ।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!