डॉक्टर की अनुपस्थिति पर डीएम ने की कार्रवाई: एक दिन का वेतन काटने और सर्विस ब्रेक के निर्देश

Web Editor
2 Min Read

डॉक्टर की अनुपस्थिति पर डीएम ने की कार्रवाई: एक दिन का वेतन काटने और सर्विस ब्रेक के निर्देश

चमोली : भारत सरकार से कोविड से सबंधित प्राप्त एडवाइसरी के क्रम में आज दिन गुरुवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जनपद चमोली में कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिला अस्पताल सहित जिले के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पीएचसी देवाल के डॉक्टर पर कार्रवाई

जिलाधिकारी ने पीएचसी देवाल के डॉक्टर विजय वृत्त को अस्पताल से अनुपस्थित पाए जाने और अपने दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण उनके एक दिन का वेतन काटने और सर्विस ब्रेक करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी ने डॉक्टर की लापरवाही को देखते हुए की है।

जिलाधिकारी ने सभी डॉक्टरो से उनके यहां बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड जांच किट, मास्क पर्याप्त मात्रा में होने कि जानकारी ली और आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इनफ़्लूइंजा से बीमार संदिग्ध पेसेंट का नाम, मोबाइल नंबर, पता, उनकी संख्या व उनकी ट्रेवल हिस्ट्री नोट करें।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में रैपिड एंटीजेन जाँच किट उपलब्ध करवाये। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रो में ऑक्सीजन सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कोविड से सम्बंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉक्टर की अनुपस्थिति पर कार्रवाई करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने और सर्विस ब्रेक करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य केन्द्रो में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!