चमोली में पेट्रोल-डीजल संकट से बवाल: जोशीमठ में हाईवे जाम, DSO फोन तक नहीं उठा रहे!

Web Editor
2 Min Read

चमोली में पेट्रोल-डीजल संकट से बवाल: जोशीमठ में हाईवे जाम, DSO फोन तक नहीं उठा रहे!

चमोली । चारधाम यात्रा के बीच चमोली जनपद में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जोशीमठ स्थित पेट्रोल पंप पर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

यात्रियों का आरोप है कि ऋषिकेश से उन्हें यह कहकर भेजा जा रहा है कि आगे पेट्रोल मिल जाएगा, लेकिन चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं भी ईंधन उपलब्ध नहीं है। इससे उनकी यात्रा बाधित हो रही है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

 

 

 

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर संकट के बीच जिम्मेदार अधिकारी ही संपर्क से बाहर नजर आ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) अंकित पांड्ये से जब ज़िल्ले में पेट्रोल पंपों में पेट्रोल और डीजल की जानकारी लेने के लिए कई बार फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

गौरतलब है कि जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार पहले ही सख्त निर्देश दे चुके हैं कि सभी अधिकारी, खासकर यात्रा से जुड़े विभाग, अपने फोन अनिवार्य रूप से उठाएं। बावजूद इसके डीएसओ का इस तरह से लापता रहना कई सवाल खड़े करता है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *