चमोली- हेलंग नामक स्थान पर दो वाहन आपस में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त, 4 व्यक्ति घायल…

Web Editor
1 Min Read

चमोली- हेलंग नामक स्थान पर दो वाहन आपस में टकराने से दुर्घटनाग्रस्त, 4 व्यक्ति घायल…

चमोली- हेलंग नामक स्थान पर दो वाहनों के आपस मे टकराने से दुर्घटनाग्रस्त होने पर घायलों को SDRF ने किया रेस्क्यू

आज 11 सितम्बर 2024 को थाना जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हेलंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट जोशीमठ से उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलंग मार्ग पर झडकुला के पास दो वाहन, बस और टैम्पो ट्रेवलर, टक्कर होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए है। जिस कारण टैम्पो ट्रेवलर में सवार 04 व्यक्ति घायल हो गए है।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कड़ी मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!