देहरादून : DM, SSP ने निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Web Editor
2 Min Read

जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को दिए आवश्यक निर्देश

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम परिषर में वाहनों की पार्किंग तथा मुख्य मार्गो पर उनके आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से ली जानकारी

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

 

देहरादून : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के परिपेक्ष्य में 19 अप्रैल को होने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए जनपद के समस्त मतदान केंद्रों के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियों रवाना को रवाना किया जा रहा है। जिनमें से जनपद के दुरस्त क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के लिए आज 122 पोलिंग रवाना हुई।

 

इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण कर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा पोलिंग पार्टियों के वाहनों एवं मतदान ड्यूटी में आने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों के निजी वाहनों हेतु बनायी गयी पार्किंग व्यवस्था व वाहनों के आवागमन हेतु मुख्य मार्गों पर की गई।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से उक्त संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही मतदान से पूर्व एवं मतदान के पश्चात पोलिंग पार्टियों के जाने, वापस आने के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *