5 अप्रैल को चमोली जनपद की 200 महिलाएं होंगी सम्मानित, हंस फाउंडेशन के सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत….

Web Editor
2 Min Read

चमोली : 5 अप्रैल को जिला पंचायत सभागार गोपेश्वर में हंस फाउंडेशन के सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत जनपद की 200 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।यह चमोली जनपद के 9 विकासखंडो से चयनित वह महिलाये हैं,जिनके द्वारा समाज को लाईम लाईट से दूर रहकर योगदान दिया जाता रहा हैं।बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे और सेना की मेजर आईना राणा के द्वारा सभी महिलाओं को ज़िला पंचायत सभागार में सम्मानित किया जाएगा।बता दें क़ि मातृ सेवा सप्ताह के तहत हंस फाउंडेशन के सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के अंतर्गत पुरे प्रदेश में ऐसी महिलाओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम चल रहा हैं।

जिनका समाज के लिए विशेष योगदान रहता हैं।इसी कड़ी में कई लोग़ो की आँखो को अपने घरेलू नुस्ख़े से उपचार कर उनकी रोशनी जाने से बचा चुकी चमोली के सुदूर विकासखंड देवाल की मोहनी देवी देवी भी इस कार्यक्रम में सम्मानित होगी तो वही माँसपेशियों और नसों के दर्द का घरेलू विधि द्वारा उपचार करने वाली घाट विकासखंड के ल्वाणी गाँव की बैशाखी देवी पर्यावरण के क्षेत्र में जोशीमठ क्षेत्र से गौरा देवी की सहेली बाली देवी,गुलाब की खेती कर गुलाब जल बनाने वाली आजीविका को एक नई दिशा प्रदान करने वाली बेलमती देवी सहित कुल 200 महिलाओ को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा..कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े लक्ष्मण सिंह राणा ने बताया कि हंस फाउंडेशन के सेवा भी सम्मान भी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सम्मानित करने के साथ साथ अनसूया देवी मंदिर ट्रस्ट को गर्म कंबले भी दी जायेगी ,ताकि दिसंबर माह में अनसूया मेले के दौरान संतान प्राप्ति की कामना लिए अनसूया मंदिर पहुंचने वाले बरोहियो को कड़कड़ाती ठण्ड का सामना न करना पड़े,साथ ही जल्द चमोली के सरकारी विद्यालयों में फाउंडेशन के द्वारा कापियां भी वितरित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!