देहरादून ,विकासनगर, शक्ति नहर में डूबी लड़की, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद।

Web Editor
1 Min Read

देहरादून : विकास नगर शक्ति नहर में एक लड़की का पैर फिसलने के कारण शक्ति नहर में डूब गई थी। स्थानीय पुलिस व जल पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई ,परन्तु कोई सफलता नही मिल पाई।गहन सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम को सूचना दी गई , सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त लड़की सिमरन रॉय पुत्री हरेंद्र रॉय निवासी काठोन जिला बलिया उत्तर प्रदेश के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *