पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने मिलकर जाना हाल-चाल

Web Editor
2 Min Read

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने मिलकर जाना हाल-चाल

उत्तराखंड : महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनका हालचाल जानने के लिए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने कोश्यारी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सीएम धामी ने लिखा, नई दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

भगत सिंह कोश्यारी के बारे में जानें

भगत सिंह कोश्यारी 5 सितंबर, 2019 से 17 फरवरी, 2023 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। वह 2008 से 2014 तक लोकसभा में नैनीताल-उधमसिंह नगर का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद भी रहे। इसके अतिरिक्त, वह राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं।

कोश्यारी के राजनीतिक करियर में 2002 से 2003 तक उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता रहना शामिल है। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश के दौरान राज्य विधान परिषद के सदस्य भी थे। कोश्यारी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं और आरएसएस समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!