चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

Web Editor
1 Min Read

चमोली में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में जन औषधि केंद्र को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु दर, सेक्स रेश्यो और आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राजकेश पांडेय, सीएमएस डा0 अनुराग धनिक, और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!