जगलों में आग को लेकर सीएम धामी की महत्वपूर्ण बैठक, अधिकारियो को दिए निर्देश

Web Editor
2 Min Read

देहरादून राज्य में पेयजल वन अग्नि और चार धाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के वरिष्ठ अफसर के साथ वार्ता की करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कई अहम दिशा निर्देश दिए हैं मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि वन अग्नि को रोकने के लिए स्थानीय लोगों की मदद बेहद जरूरी है साथ ही शासन यह भी अपील करता है कि कृपया जंगलों में आग न लगाए

चार धाम यात्रा के लिए भी प्रशासन पूरी तरह तैयार है सभी जिले से जिलों के बड़े अफसर ऑनलाइन के माध्यम से भी जुड़े थे इसके साथ-साथ पेयजल के लिए भी लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म प्लान तैयार किया जा रहा है जल्द ही पेयजल की समस्या से भी निजात मिलेगी चार धाम यात्रा को इस बार पॉलिथीन फ्री बनाने का निर्णय भी निर्णय लिया गया है साथी साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया जा रहा है

साथ ही यात्रा मार्ग की सभी सड़क दुरुस्त की जाएंगे। वन विभाग के मुखिया धनंजय मोहन ने बताया है कि इस बार जो जंगल में आग लगने की घटनाएं प्रदेश में हुए वह सर्वाधिक हैं और इसमें कई बड़ी घटनाएं ऐसी भी हैं जो लोगो द्वारा लगाई गई है लोगों से अपील की जा रही है कि जंगलों में आग ना लगाए प्रदेश के ऐसे जिले जहां अभी तक अग्निकांड की घटनाएं नहीं घटित हुई है वहां पर भी वन क्षेत्र पर विशेष निगाह रखी जा रही है और मुख्यालय के अफसर को भी आज रवाना किया जा रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!