भनाली तोक में आकाशीय बिजली से मारी गई बकरियों के पशुपालकों को मिला मुआवजा
चमोली । के गौणा गांव स्थित भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के स्वामियों को जिला प्रशासन द्वारा राहत राशि वितरित की गई। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे और तहसीलदार दीप्ति शिखा ने प्रभावित पशुपालकों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

ज्ञात हो कि बीते 4 मई को भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 पशुपालकों की कुल 413 बकरियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने 30 प्रभावित पशुपालकों को कुल 16 लाख 52 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की।
इस अवसर पर हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मदन लाल, देवी लाल सहित अन्य आपदा प्रभावित पशुपालक भी उपस्थित रहे।



