चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, बिजली के कीमती तार और बाइक बरामद

Web Editor
4 Min Read
Screenshot

चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, बिजली के कीमती तार और बाइक बरामद

गोपेश्वर : चमोली पुलिस ने लगातार दो दिनों में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का तेज़ी से खुलासा करते हुए एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए कीमती ACSR Moose Conductor बिजली के तार और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

8 दिसंबर 2025 को वादी अरुण बासकण्डी ने थाना पोखरी में तहरीर दी कि हापला–गोपेश्वर रोड पर बामनाथ के आगे रखे टाटा कंपनी के ACSR Moose Conductor बिजली के तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। ये तार टीएचडीसी पीपलकोटी परियोजना के कार्य में उपयोग होने थे। इस संबंध में थाना पोखरी में मुकदमा अपराध संख्या 11/2025 दर्ज किया गया।

अगले दिन, 9 दिसंबर 2025 को सतेन्द्र सिंह बिष्ट मैनेजर पीएनबी बैंक त्रिशूला ने शिकायत दर्ज कराई कि 100 मीटर आगे देवखाल के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल (UK 07DA 6127, अपाचे) अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 12/2025 दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसपी सुरजीत पंवार ने दिए कड़े निर्देश

दोनों मामलों की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक रुकम सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने सर्विलांस सेल से मिली लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कोटद्वार, हरिद्वार और उत्तर प्रदेश के बिजनौर के अकबराबाद क्षेत्र में दबिशें दीं।
अंततः पुलिस ने दोनों मामलों के मुख्य आरोपी सलीम पुत्र नफीस निवासी अकबराबाद, बिजनौर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

पूछताछ में सलीम ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कई दिनों से हापला–गोपेश्वर मार्ग पर रखे कीमती तार चोरी कर रहा था। चोरी के दौरान पुलिस के पहुंचने की भनक लगने पर वे पिकअप छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। घर जाने के लिए उन्होंने पीएनबी त्रिशूला के पास खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ली और नंदप्रयाग–सैकोट के बीच उसे झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने—
चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल (UK 07DA 6127)
ACSR Moose Conductor बिजली के कीमती तार
बरामद कर लिए हैं।

अपराधी का इतिहास

सलीम एक आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध थाना नगीना (जिला बिजनौर) में भी चोरी का मामला दर्ज है। अन्य तीन फरार साथी अभी वांछित हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

एसपी चमोली का बयान

एसपी सुरजीत सिंह पँवार ने कहा, “पुलिस टीम ने दोनों चोरी की घटनाओं का त्वरित और सफल अनावरण कर अपनी मुस्तैदी साबित की है। संगठित अपराधों को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। गिरोह के अन्य फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक रुकम सिंह
2. अपर उपनिरीक्षक दलबीर सिंह
3. हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला
4. कांस्टेबल भरत टोलिया
5. कांस्टेबल आशुतोष तिवारी (SOG)
6. कांस्टेबल राजेन्द्र रावत

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *