बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस के आरोपों का मंत्री भरत चौधरी ने दिया जवाब, बोले- चुनाव ज्यादा दूर नहीं, कांग्रेस को पता चल जाएगा

Web Editor
2 Min Read

बैणी-भुली योजना पर कांग्रेस के आरोपों का मंत्री भरत चौधरी ने दिया जवाब, बोले- चुनाव ज्यादा दूर नहीं, कांग्रेस को पता चल जाएगा

चमोली। प्रदेश सरकार की बैणी-भुली योजना को लेकर सियासत गरमाने लगी है। विपक्षी दल कांग्रेस जहां इस योजना को चुनावी स्टंट करार दे रही है, वहीं चमोली के प्रभारी मंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, कांग्रेस को पता चल जाएगा।

मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की बैणी-भुली योजना मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इस योजना से उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिक प्रगति को नई मजबूती मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

उन्होंने बताया कि बैणी-भुली योजना के माध्यम से प्रदेश के 5 लाख 30हजार परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। इसकी पहली किस्त दिसंबर माह में जारी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों, स्वरोजगार योजनाओं और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर महिलाओं की आजीविका के अवसरों का लगातार विस्तार कर रही है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बनाना है।

वहीं, कांग्रेस द्वारा बैणी-भुली योजना को चुनावी स्टंट बताए जाने पर मंत्री ने कहा कि चुनाव ज्यादा दूर नहीं हैं, कांग्रेस को जल्द ही पता चल जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *