पुलिस व एसडीआरएफ ने अलकनंदा नदी में फंसी गाय का किया सफल रैस्क्यू..

Web Editor
1 Min Read

चमोली :अलकनन्दा नदी के किनारे 150 मीटर नीचे 3 दिन से फंसी गाय को पुलिस व एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला है । पुलिस चौकी की टीम व एसडीआरएफ द्धारा त्वरित रेस्क्यू कार्य करते हुए क्रेन की सहायता से 8-9 घण्टे की कडी मशक्कत के बाद गाय को नदी किनारे से सकुशल बाहर निकाला गया एवं पशु चिकित्सालय ले जाया गया व उनके खाने हेतु चारे की व्यवस्था की गयी।

गाय को प्राथमिक उपचार के बाद नगर पंचायत के सुपुर्द किया गया स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस एवं SDRF टीम के उक्त कार्य की प्रशंसा की गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *