हत्या के प्रयत्न में वांछिच चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के एक अन्य साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुनील व बेटा पूर्व से ही जेल में बन्द

Web Editor
2 Min Read

हत्या के प्रयत्न में वांछिच चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के एक अन्य साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून – 30.09.2024

कोतवाली ऋषिकेश

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा हत्या के प्रयत्न में वांछिच चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुनील उर्फ गंजे के एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार सुनील उर्फ गंजा व बेटा पूर्व से ही जेल में बन्द है ।

घटना का विवरण-

02.09.24 को संदीप भंडारी पुत्र दयाल सिहं भंडारी निवासी 14 बीघा , मुनिकीरेती टिहरी गढवाल द्वारा योगेश डिमरी को जान से मारने की नीयत से मारपीट के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0स0 456/24 धारा 109(1)/352 बी0एन0एस0 बनाम सुनील गंजा आदि पंजीकृत किया गया एवं 02.09.24 को ही मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त सुनील उर्फ गंजा पुत्र व उसके बेटे आयुष वालिया को पूर्व में गिफ्तार किया गया था सुनील उर्फ गंजा व उसका बेटा आयुष वालिया वर्तमान में जेल में बन्द है ।

गिरफ्तारी का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा दौराने विवेचना अभि0 सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश का नाम प्रकाश में आया गठित टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र से 29.09.24 को अभि0 सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष को शिवाजीनगर ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया लिया गया । उत्तराखंड के अन्य जनपद एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- सोनू राठी पुत्र नरेन्द्र राठी नि0 गली न0- 20 शिवाजी नगर ऋषिकेश उम्र 28 वर्ष

पुलिस टीम

1-उ0नि0 कविन्द्र राणा

2-कानि0 सुमित चौधरी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!