पुलिस ने किया चोरी का खुलासा ,ज्वैलर्स की दुकान में हुई थी चोरी ,एक अभियुक्त को माल सहित किया गिरफ्तार

Web Editor
2 Min Read

चमोली : 04 फरवरी को पोखरी में अज्ञात व्यक्तियों ने भूषण ज्वैलर्स से –

चाँदी की हंसुली,धगुली,पायल,मंगलसूत्र,कटोरी,चम्मच, सोने का नथ व अन्य आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी कर दी थी । और थाना पोखरी में दुकान स्वामी भूषण साहा ने इसकी सूचना दी जिसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया ।

एसपी श्वेता चौबे द्वार चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस को अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी  के  निर्देश  दिए ..

और उक्त घटना की स्वंय भी निगरानी की और पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना उप0नि0 अमित नौटियाल द्धारा की जा रही है । गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटनास्थल एंव आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करते हुए सर्विलांस की सहायता से चोरी में संलिप्त अभियुक्त मदन बहादुर शाही पुत्र अनिल बहादुर शाही वार्ड-05 ग्राम दाहा, नगरपालिका खांडाचक्र,थाना मोल्फा जिला कालीकोट, आंचल करनाली नेपाल उम्र-23* वर्ष को दबिश देकर चोरी किये गये माल के साथ पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग पर गंजेड गांव को जाने वाली रोड से सोमवार को चोरी किये गए माल के साथ गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त को कार्यवाही हेतु थाना पोखरी ले जाया गया जहां से अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं, जो कि गैंग बनाकर चोरी की संगीन घटना को अंजाम देते हैं। उक्त चोरी की घटना में तीन अभियुक्त फरार चल रहें है जिनकी गिरफ़्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *