दून विश्वविद्यालय और डीबीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच कार्यशाला का आयोजन

Web Editor
1 Min Read

दून विश्वविद्यालय और डीबीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच कार्यशाला का आयोजन

देहरादून : दून विश्वविद्यालय के रंगमंच विभाग और डीबीएस कॉलेज के संयुक्त सहयोग से एक रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डीबीएस और रंगमंच विभाग के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यशाला में छात्रों को रंगमंच की विभिन्न बारीकियों और गतिविधियों से अवगत कराया गया और उत्तराखंड के लोक नृत्य तांदी से भी परिचय करवाया गया। छात्रों ने इस लोक नृत्य को आनंदपूर्वक सीखा और इसके महत्व को समझा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कार्यशाला में आपसी परिचय और समन्वय बढ़ाने के लिए रंगमंच से जुड़े कई इंटरऐक्टिव गेम्स और गतिविधियाँ आयोजित की गईं। दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने कहा कि यह थिएटर वर्कशॉप विद्यार्थियों को न सिर्फ रंगमंच की कला से परिचित करा रही है, बल्कि उन्हें टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दे रही है।

डीबीएस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनिल पाल ने दून विश्वविद्यालय के कुलपति का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रशिक्षण उनके छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगा। कार्यशाला का संयोजन डॉ अजीत पँवार और कैलाश कंडवाल ने किया।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *