4 दिन में पलटी बाज़ी! चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन में सत्ता का खेल, देहरादून में बदला जिलाध्यक्ष

Web Editor
4 Min Read

4 दिन में पलटी बाज़ी! चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन में सत्ता का खेल, देहरादून में बदला जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के अनूप नेगी को हटाकर दुर्गा देवी बनीं जिलाध्यक्ष, क्या राज्य स्तर पर बैठकर बदले गए समीकरण?

चमोली/देहरादून। चमोली जनपद के ब्लॉक प्रमुख संगठन में महज चार दिन के भीतर हुए सियासी उलटफेर ने अब नया एंगल पकड़ लिया है। पहले ज्योर्तिमठ विकासखंड के प्रमुख अनूप सिंह नेगी (कांग्रेस) को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया, लेकिन कुछ ही दिनों में देहरादून में दोबारा चुनाव कराकर गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी (भाजपा) को उसी पद पर बैठा दिया गया।

👆फोटो- 4 दिन पहले ज्योर्तिमठ विकासखंड के प्रमुख अनूप सिंह नेगी (कांग्रेस) को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया था ।

👆फोटो – देहरादून में आज दोबारा चुनाव कराकर गैरसैंण ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी (भाजपा) को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।

क्या ‘देहरादून से चला खेल’?
अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह सब बीजेपी के राज्य स्तर के नेताओं की रणनीति का हिस्सा था?
चर्चाएं तेज हैं कि चमोली से सभी प्रमुखों को देहरादून बुलाकर दोबारा चुनाव कराना और फिर परिणाम को अपने पक्ष में करना किसी बड़े सियासी प्लान का हिस्सा हो सकता है।

पहले चुनाव पर भी उठे सवाल
चार दिन पहले हुए चुनाव में अनूप सिंह नेगी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उस प्रक्रिया में कई प्रमुखों की भागीदारी और जानकारी को लेकर सवाल खड़े हुए थे। खासतौर पर दुर्गा देवी को उस चुनाव की जानकारी न होना, विवाद की बड़ी वजह बना।

👆पूर्व सिकायत पत्र -दुर्गा देवी ।

देहरादून में बदला समीकरण
इसके बाद देहरादून में बैठक बुलाई गई, जहां पूरी प्रक्रिया फिर से कराई गई और इस बार दुर्गा देवी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस फैसले के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।

नई कार्यकारिणी का भी गठन
देहरादून में हुए इस घटनाक्रम के दौरान नई कार्यकारिणी भी गठित की गई—

  • हीमा देवी (नंदानगर) – जिला उपाध्यक्ष
  • दीपिका मेहरी (कर्णप्रयाग) – जिला महामंत्री
  • विनीता बेड़वाल (दशोली) – जिला कोषाध्यक्ष
  • तेजपाल सिंह (देवाल) – संगठन मंत्री
  • गणेश चंदोला – कार्यकारिणी सदस्य

कांग्रेस से जुड़े नेता को हटाकर भाजपा से जुड़ी दुर्गा देवी को जिलाध्यक्ष बनाए जाने को सीधे-सीधे राजनीतिक हस्तक्षेप के तौर पर देखा जा रहा है। इससे यह संदेश भी जा रहा है कि स्थानीय संगठन में अब राज्य स्तर की सियासत का असर बढ़ता जा रहा है।

बड़ा सवाल
क्या वाकई यह सब बीजेपी के राज्य नेतृत्व के इशारे पर हुआ?
या फिर संगठन के अंदर ही रणनीतिक बदलाव किया गया?

वहीं चमोली ब्लॉक प्रमुख संगठन से जुड़ा यह मामला अब सिर्फ संगठन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि इसके पीछे देहरादून में बनाई गई रणनीति काम कर रही है।

साथ ही, यह चुनाव प्रदेश प्रधान संगठन के कार्यालय में संपन्न हुआ। वर्तमान में प्रदेश प्रधान संगठन की अध्यक्ष योगिता रावत हैं, जो चमोली जिले से ही प्रधान हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *