चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां शुरू

Web Editor
1 Min Read

चमोली में निकाय चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां शुरू,मतगणना 25 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी।जनपद की 10 निकाय क्षेत्रों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए जाएंगे।

चमोली : में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों का पहला रेंडमाइजेशन किया गया। मतगणना 25 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में होगी।जनपद की 10 निकाय क्षेत्रों की मतगणना के लिए 35 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर तथा तीन मतगणना सहायक रहेंगे। मतगणना के लिए रिजर्व सहित 46 मतगणना टीम बनाई गई है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के दिन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस अवसर पर नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक धर्म सिंह आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *