रोडवेज बस में लगी आग , सवारियाँ बची बाल बाल …..

Web Editor
1 Min Read

उत्तराखंड : देहरादून से बरेली जा रही उत्तरप्रदेश परिवहन की रोडवेज़ बस में टोल प्लाजा के पास अचानक से आग लग गई उसमें सवार 37 यात्रियों की जान बाल बाल बची,देहरादून ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बुधवार को दोपहर के समय उत्तरप्रदेश परिवहन की एक रोडवेज़ बस देहरादून से बरेली जा रही थी और बस में 37 यात्री सवार थे टोल प्लाजा डोईवाला के पास अचानक से चलती बस में आग लगने के बाद हड़कंप मच गई और बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया ।

वाहन चालक सोनू के अनुसार बस सामान्य स्थिति में थी और अचानक से आग लगी इसकी सूचना पुलिस और फायर सर्विस को दी गई पुलिस और फायर सर्विस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया , बस में आग लगने का कारण साट सर्किट बताया जा रहा है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!