दुःखद : यहाँ यमुना नदी में डूबा युवक, हुई मौत

Web Editor
1 Min Read

दुःखद : यहाँ यमुना नदी में डूबा युवक, हुई मौत

विकासनगर क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास यमुना नदी में डूबे युवक को एसडीआरएफ ने पहुँचाया अस्पताल

देहरादून : 8 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ओशो आश्रम के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

उक्त युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ यहां आया हुआ था और नदी में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलकर अनियंत्रित होकर गहरे पानी में डूब गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय पश्चात उक्त युवक को अचेत अवस्था में नदी से बाहर निकालकर सीपीआर दिया गया जिसके उपरांत स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

व्यक्ति का नाम:-मृणाल S/O सुरेंद्र कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी :-इंदिरापुरम दिल्ली गाजियाबाद।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *