रामलीला में सीता स्वयंबर की लीला का मंचन, भगवान राम ने खंडित किया शिव धनुष।

Web Editor
2 Min Read

रामलीला में सीता स्वयंबर की लीला का मंचन, भगवान राम ने खंडित किया शिव धनुष ।

चमोली : गोपेश्वर में संयुक्त रामलीला मंच द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंबर की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर भगवान राम और सीता के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रकाश भंडारी और रुद्रनाथ व गोपीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य वेद प्रकाश भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

रामलीला मंचन की शुरुआत जनक दरबार में गुरु वशिष्ठ के प्रवेश के साथ हुई। इसके बाद आयोजित स्वयंबर में कलाकारों के हास्य अभिनय ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। रावण और बांणासुर के संवाद की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया।

भगवान राम का शिव धनुष खंडन 

भगवान राम ने शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढाने का प्रयास किया और इस दौरान जीर्ण हो चुका शिव धनुष पिनाक खंडित हो गया। महाराजा जनक की शर्त को पूर्ण करने पर माता सीता ने भगवान राम का वरण किया।

रामलीला मंचन से पूर्व मंच पर गोपीनाथ संगीतशाला और हल्देश्वर महिला सांस्कृति समूह की ओर से कुमांउनी और गढवाली लोक नृत्य व गीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित संयुक्त रामलीला मंच के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, उपाध्यक्ष जगदीश पोखरियाल, कोषाध्यक्ष जगमोहन रावत, सांस्कृतिक सचिव शिवांगी लखेड़ा, अनूप खंडूरी, हेमंत दरमोड़ा, कैलाश तिवाड़ी, चन्द्रप्रकाश भट्ट, शांति प्रसाद नौटियाल, कमल राणा, प्रकाश नेगी, मनबर नेगी, आयुष चौहान, देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, दीपक बिष्ट, अमित मिश्रा, आयुष हटवाल, आयुष सती आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *